अजमेर जिले के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

  • राजस्थान में सर्वाधिक आक्रमण किस दुर्ग पर हुए - अजयमेरु दुर्ग।
  • 1576 में अकबर ने हल्दीघाटी युद्ध की योजना किस दुर्ग में बनाई - मैगजीन का किला।
  • मुगल शासक जहांगीर और सर टॉमस रो की मुलाकात किस किले में हुई - मैगजीन का किला, अजमेर।
  • 22 फरवरी 1889 वाटरकृत हितकारिणी सभा की स्थापना किस जिले में की गई - अजमेर।
  • सोनी जी की नसियां के नाम से प्रसिद्ध अजमेर का सिद्धकूट किसके द्वारा बनवाया गया - 1864 सेठ मूलचंद सोनी द्वारा।
  • अजमेर का तिलोनिया किस हस्तशिल्प के लिए प्रसिद्ध है - पैचवर्क।
  • लॉर्ड मेयो कॉलेज में प्रवेश लेने वाले प्रथम छात्र थे - अलवर नरेश मंगल सिंह।
  • 1659 में शाहजहां व दारा शिकोह के मध्य अजमेर के किस स्थान पर युद्ध हुआ - दौराई।
  • राजस्थान में सर्वप्रथम 1857 की क्रांति किस छावनी से शुरू हुई - नसीराबाद छावनी से 28 मई 1857 को।
  • देश का पहला राष्ट्रीय बीज मसाला अनुसंधान केंद्र कहां स्थापित किया गया - 1999 में तबीजी (अजमेर) में।
  • राजपूताने की कुंजी किस दुर्ग को कहा जाता है - अजयमेरु दुर्ग।
  • अजमेर का राजस्थान में विलय किस तिथि को किया गया- 1 नवंबर 1956 (26 वां जिला)
  • रेमन मैगसेसे पुरस्कार पाने वाली राज्य की प्रथम महिला अजमेर में कार्यस्थली रहा - तिलोनिया।
  • सांख्य दर्शन के प्रणेता कपिल मुनि का जन्म स्थान है - पुष्कर।
  • नौ ग्रहों का मंदिर स्थित है - किशनगढ़।
  • छात्रों को निशुल्क शिक्षा देने के लिए प्रथम सरकारी स्कूल कहां खोला गया - अजमेर 1936 में।
  • 1932 में जय नारायण व्यास द्वारा ब्यावर से राजस्थानी भाषा का प्रथम राजनीतिक समाचार पत्र किस नाम से प्रारंभ किया गया - अग्निबाण।
  • इंडियन मोनालिसा किशनगढ़ शैली की किस पेंटिंग को कहा जाता है - बणी-ठणी।
  • बनी ठनी पेंटिंग का चित्रकार कौन था - मयूरध्वज निहालचंद।
  • बणी ठणी किस शासक की प्रेमिका थी- नागरीदास उर्फ सावंत सिंह।
  • राजस्थान में संगमरमर की सबसे बड़ी मंडी है - किशनगढ़।
  • बनी ठनी पेंटिंग की शैली में बनी है - किशनगढ़ शैली।
  • प्रथम सहकारी समिति की स्थापना 1905 में कहां हुई - भिनाय।
  • बादशाह का मेला ब्यावर में पर्व पर आयोजित किया जाता है - होली।
  • 1835 में सर्वप्रथम अंग्रेजी शिक्षा राजस्थान के किस जिले में प्रारंभ हुई - अजमेर।
  • केंद्रीय बकरी प्रजनन एवं अनुसंधान केंद्र कहां पर स्थित है - रामसर।
  • नसीराबाद में 1857 की क्रांति का सूत्रपात हुआ था - 28 मई 1857
  • निंबार्क संप्रदाय का प्रमुख केंद्र स्थित है - सलेमाबाद।
  • फाय सागर झील कहां स्थित है- अजमेर।
  • अजयराज द्वारा तारागढ़ दुर्ग कब बसाया गया - 1113 ईस्वी।
  • अजमेर में अढाई दिन का झोपड़ा किसने बनवाया - कुतुबुद्दीन ऐबक ने।
  • पुष्कर झील का पुनर्निर्माण किसके द्वारा करवाया गया - मराठा सरदार द्वारा द्वारा।
  • कौन सा अंग्रेज व्यापारी जहांगीर से अजमेर में मिला था - सर टॉमस रो।
  • किस मुगल सम्राट ने अजमेर में राजपुताना संग्रहालय या मैगजीन दुर्ग बनवाया था - अकबर।
  • अजमेर में तारागढ़ दुर्ग में इसकी दरगाह स्थित है - मीरा सैय्यद साहब।
  • राजस्थान में अजमेर को किस वर्ष शामिल किया गया- 1956
  • बाहरवीं शताब्दी में चौहान राजाओं के आधिपत्य में भारत की राजधानी कौन सी थी - अजमेर।
  • 17 वी शताब्दी में शाहजहां के सेनापति राजपूत विट्ठलदास द्वारा किस किले की मरम्मत करवाई गई - तारागढ़ दुर्ग।
  • राजस्थान का प्रथम संपूर्ण साक्षर गांव कौन सा है - मसूदा गांव (अजमेर)
  • अजमेर की फलकू बाई किस नृत्य से संबंधित है - चरी नृत्य।
  • अर्णोराज द्वारा आना सागर झील का निर्माण कार्य कब करवाया गया - 1136-1137
  • पुष्कर झील का आकार कैसा है - अर्धचंद्राकार।
  • अकाल राहत कार्य के अंतर्गत अजमेर में किस झील का निर्माण कराया गया - फायसागर।
  • फायसागर के निर्माणकर्ता अभियंता थे -  श्री फाय। 
यह भी पढ़ें:-