चम्‍बल नदी के बारे में महत्‍वपूर्ण जानकारी | Chambal River Gk in Hindi

चंबल नदी GK in Hindi :-

चंबल नदी का उद्गम मध्य प्रदेश राज्य के इंदौर जिले के महू के निकट जानापाव पहाड़ी से होता है। इस नदी को चर्मण्वती नदी, राजस्थान की कामधेनु, बारहमासी नदी, नित्यवाही नदी आदि नामों से जाना जाता है यह एकमात्र ऐसी नदी है जो राजस्थान एवं मध्य प्रदेश के बीच अंतर राज्य सीमा बनाती है। चंबल नदी विश्व की एकमात्र ऐसी नदी है जिस पर 100 किलोमीटर के दायरे में 3 बांध बने हुए हैं और इन तीनों बांध परियोजनाओं से जल विद्युत का उत्पादन किया जाता है। राजस्थान में चंबल नदी द्वारा सर्वाधिक अवनालिका अपरदन होता है। राजस्थान में चंबल बेसिन क्षेत्र उत्खात स्थल आकृतियों के लिए प्रसिद्ध है। चंबल नदी का बहाव दक्षिण से उत्तर दिशा की ओर होता है तथा इस नदी का प्रवाह प्रणाली वृक्षाकार  होती है। चंबल नदी राजस्थान की बाढ़ क्षेत्र की दृष्टि से सबसे लंबी नदी है। चंबल नदी की कुल लंबाई 1051 किलोमीटर है। एलिनिया  सिंचाई परियोजना चंबल नदी के किनारे स्थित है। 

Tags : Chambal river gk in hindi, chambal nadi tricks, chambal nadi gk tricks, chambal nadi ki sahayak nadiya ki short tricks, chambal nadi gk.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.